फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेयरवेल पार्टी में छात्राओं ने मचाया धमाल

Thu, 11 Feb 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एमजी गर्ल्स इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की फेयरवल पार्टी का आयोजन किया गया। जूनियर छात्राओं और कालेज की शिक्षिकाओं ने परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने की कामना की।
विज्ञापन

गुरुवार को आयोजित हुई इंटरमीडिएट की फेयरवेल पार्टी में छात्राओं का अलग ही अंदाज दिखा। छात्राओं ने मोबाइल से सेल्फी ली। शुरुआत गणेश वंदना से की। इसके बाद सरस्वती वंदना की प्रस्तुति और पार्टी सांग गूंजा तो छात्राएं झूम उठी। फिल्मी गीतों पर छात्राएं खूब थिरकीं। प्रधानाचार्या पूनम प्रकाश ने छात्राओं को तनाव मुक्त होकर परीक्षा देने का सुझाव दिया। पूनम प्रकाश, मासिना अख्तर, सीमा अरोरा, सौम्या, खुशबू जैन, रेनुका रावत, सीता सिंह आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें