गार्डेनिया पब्लिक इंटर कालेज में गुरुवार को फैंसी ड्रेस और वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता के प्रथम वर्ग नर्सरी से कक्षा दो तक में अमीनउद्दीन प्रथम, मोहम्मद ताविश, मोज्जिबा द्वितीय और अलसिफ तृतीय स्थान पर रहे। वहीं द्वितीय वर्ग में कक्षा तीन से कक्षा सात तक में आयुषी वर्मा प्रथम, सिमरन वर्मा द्वितीय और श्वेता तृतीय स्थान पर रहीं। तृतीय वर्ग कक्षा आठ से 12 तक स्मृति राजपूत प्रथम, पल्लवी द्वितीय और भावना और प्रकृति तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता में शिल्पी व सत्यम कुमार प्रथम, डौली द्वितीय और रंजना और अल्ताफ हुसैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक भूपेंद्र यादव और प्रधानाचार्या सीमा यादव ने विजेताओं को बधाई दी।