साईं मंदिर स्थापना दिवस पर गुरुवार को नगर में धूमधाम से साईं पालकी निकाली गई। साईं पालकी में सैकड़ों भक्तों ने बैंड की मधुर धुन पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान पालकी पर नगर में जगह-जगह पर पुष्प वर्षा के साथ जगह-जगह आरती उतारी गई।
रेलवे कंपनी बाग कालोनी स्थित साईं मंदिर से साईं बाबा की पालकी गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। साईं राम के जयकारों के साथ बाबा की पालकी नगर के न्यू रेलवे कालोनी, दीपा चौराहा, रेस्ट कैंप कालोनी, बल्देव रोड, कोतवाली, रामलीला मैदान होती हुई भारत माता चौक पहुंची। यहां से पालकी पुन: उसी मार्ग से होती हुई मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान नगर में बाबा की जगह-जगह आरती उतारने के साथ ही पुष्प वर्षा की गई। पुजारी वंशीधर के सानिध्य में निकाली गई पालकी के साथ चल रहे श्रद्धालु भजन कीर्तन करते चल रहे थे। दयाल सेवा संस्थान द्वारा जगह-जगह भक्तों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की गई। मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान दीपक चौधरी, सुनील कुमार, उमेश दीक्षित, उमा देवी, प्रमोद शर्मा, प्रवेश शर्मा, काजू भाई, वीरेंद्र प्रताप सिंह, शैलू, रोहित, गौरव सैलानी, अनिल कुमार, लता, गायत्री देवी, रूबी चौहान, प्रीती सिंह, शशी आदि मौजूद रहीं।