फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में कुंडे के साथ गिरा पंखा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में कुंडे के साथ गिरा पंखा
विज्ञापन

बाल-बाल बची शिक्षिका, घटना के वक्त बच्चे थे बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले में कई परिषदीय स्कूलों में बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ाई कर रहे हैं। बुधवार को एका ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला पोहपी में छत का लेंटर का प्लास्टर उखड़ गया। इससे कुं डे के साथ सिलिंग फने (पंखा) नीचे गिर गया। घटना के वक्त वहां केवल शिक्षिका ही बैठी थी। पंखा गिरने के बाद शिक्षिका और आसपास खेल रहे बच्चे दहशत में आ गए।
घटना मंगलवार सुबह 8.30 बजे की है। उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला पोपही में कुंडे के साथ छत का पंखा नीचे गिर गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक निर्मेश कुमार ने बताया कि विद्यालय जर्जर स्थिति में बना हुआ है। हमने कई बार विभागीय अफसरों को लिखकर दिया है कि जर्जर भवन होने के कारण हादसा हो सकता है। इसे विभाग की ओर से भी जर्जर भवन घोषित भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए अंजली अग्रवाल ने बताया कि यह मामला मेरे संज्ञान में आया है। बीईओ से रिपोर्ट ले रही हूं कि कितने विद्यालय जर्जर भवन में संचालित हैं। जिससे वहां के बच्चों को दूसरे विद्यालयों में शिफ्ट कर दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें