फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अभिनेता राजपाल यादव की मदद को आगे आए चर्चित पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी

Fri, 13 Feb 2026 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अपनी बेबाक कार्यशैली के लिए चर्चित एसपी अनुज चौधरी ने बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। बृहस्पतिवार रात अनुज चौधरी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर राजपाल यादव को अपना समर्थन दिया और 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के एसपी देहात अनुज चौधरी ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कहा कि राजपाल यादव एक बेहतरीन कलाकार हैं और उन्होंने दशकों तक जनता का मनोरंजन किया है। आज जब वे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, तो एक प्रशंसक और नागरिक के नाते हमारा फर्ज बनता है कि हम उनके साथ खड़े हों। अनुज चौधरी ने राजपाल यादव के संघर्षों का जिक्र करते हुए उनके जल्द संकट से बाहर आने की कामना की है।

बता दें कि अभिनेता राजपाल यादव वर्तमान में एक पुराने चेक बाउंस और कर्ज अदायगी के मामले में कानूनी पेचीदगियों में फंसे हुए हैं।





चर्चा में रहा है अनुज चौधरी का कार्यकाल

बता दें कि अनुज चौधरी इससे पहले संभल में सीओ के पद पर रहते हुए भी काफी चर्चा में रहे थे। वे एक अंतरराष्ट्रीय पहलवान भी रह चुके हैं और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें