फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पीजी की 53 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी, 18 पर हुए दाखिले

Fri, 13 Feb 2026 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज में पीजी की 53 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है। वर्तमान में ऑल इंडिया कोटे का तीसरा राउंड चल रहा है, जिसका शुक्रवार को अंतिम दिन है। इस राउंड में 25 सीटें शामिल हैं, जिनमें से अब तक 18 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन के अनुसार शेष सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया अंतिम दिन तक पूरी की जाएगी। राज्य कोटे की सीटों का आवंटन 16 फरवरी से शुरू होगा। गौरतलब है कि पीजी की कुल 53 सीटों में से 24 सीटों को इसी सत्र में अनुमति मिली है। प्राचार्य डॉ. योगेश गोयल का कहना है कि प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें