फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सोते रहे परिजन, चोर ले गए पांच लाख के जेवर नकदी

Wed, 22 Apr 2026 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बेलाहार स्थित एक घर में परिजन सोते रहे और चोर करीब पांच लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह जागने पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बेलाहार के रहने वाली संगीता देवी सोमवार रात को खाना खाने के बाद परिजन के साथ कमरे में सो गई थीं, मंगलवार सुबह जब जागीं, तो कि दूसरे कमरे के ताले टूटे थे, अलमारी और बक्रे का सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। जानकारी होने के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चोर दो सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, मंगलसूत्र, एक जोड़ी पायल, कमरबंद, 45 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें