फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तीन वकीलों को उप्र बार काउंसिल का नोटिस जारी

Wed, 22 Apr 2026 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दीवानी के 3 वकीलों को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने नोटिस जारी किया है। उनके खिलाफ दीवानी के 2 वकीलों की शिकायत पर बुलंदशहर के खुर्जा में 30 अप्रैल को दोपहर एक बजे बार काउंसिल के चेयरमैन शिव किशोर गौड़ सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन

बार काउंसिल के सचिव ने अवधेश यादव, ब्रजेंद्र यादव, सुघर सिंह यादव को नोटिस जारी किए हैं। सौरभ यादव तथा संतोष यादव की शिकायत को बार काउंसिल ने संज्ञान लिया है।सचिव द्वारा भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि शिकायत की सुनवाई के लिए सिविल बार एसोसिएशन खुर्जा बुलंदशहर का स्थान तय किया गया है। बार काउंसिल के चेयरमैन शिव किशोर गौड़ 30 अप्रैल को दोपहर एक बजे सुनवाई करेंगे। तीनों वकीलों को शिकायत से संबंधित जवाब तथा सभी जरूरी अभिलेख साथ लाने को भी कहा गया है। नोटिस की प्रति तामील कराने के लिए जिला जज सहित जिलाधिकारी को भी भेजी गई है। बता दें कि बार एसोसिएशन के सौरभ यादव तथा संतोष यादव ने बार काउंसिल के चेयरमैन से शिकायत की है। बताया है कि एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए उन्होंने सदस्यता शुल्क समय से जमा किया लेकिन एसोसिएशन की मतदाता सूची में उनके नाम शामिल नहीं किए गए हैं। वरिष्ठ जन समिति में मनमाने लोगों को शामिल करके गलत तरीके से चुनाव कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें