फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: हाईवे किनारे संचालित फर्जी क्लीनिक, भर्ती किए जा रहे मरीज; शटर में बांधकर चढ़ा रही ड्रिप

Tue, 07 Nov 2023 07:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में हाईवे किनारे फर्जी क्लीनिक संचालित हो रहे हैं। यहां मरीज भी भर्ती किए जा रहे हैं। शटर में बांधकर ड्रिप चढ़ाई जाती है। 
विज्ञापन
Firozabad: हाईवे किनारे संचालित फर्जी क्लीनिक, भर्ती किए जा रहे मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में कठफोरी क्षेत्र में हाईवे किनारे फर्जी क्लीनिक संचालित हैं। यहां आए दिन झोलाछापों के इलाज से मौते हो रही हैं। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग नहीं जाग रहा है। इसी कड़ी में कठफोरी के गांव उखरैंड में एक क्लीनिक ऐसा दिखा, जहां मरीजों को क्लीनिक के बाहर हाईवे के किनारे ही चारपाई पर लेटा दिया गया। मरीजों के इलाज के लिए शटर में ड्रिप बांधी और मरीजों का इलाज शुरु कर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को कठफोरी के गांव उखरैंड़ में डॉक्टर बंगाली का क्लीनिक बिना रजिस्ट्रेशन के धड़ल्ले से संचालित किया जा रहा है। दोपहर के समय क्लीनिक के अंदर कई मरीज भर्ती थे। जबकि अन्य मरीजों को भर्ती करने की जगह नहीं मिली तो डॉक्टर बंगाली ने क्लीनिक के बाहर ही चारपाई बिछाकर इलाज शुरु कर दिया। 

यह भी पढ़ेंः- UP: प्रेमी युगल ने होटल में लिया कमरा, फिर आने लगीं चीखने की आवाजें; भागकर पहुंचा स्टाफ खून से लथपथ मिले दोनों
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रिप शटर में बांधकर मरीज के चढ़ाई गई। जबकि यह क्लीनिक हाईवे के किनारे स्थित है। एसीएमओ डॉ. बीडी अग्रवाल ने कहा कि अवैध अस्पतालों की सूची हमने मांगी है। जो भी अवैध अस्पताल संचालित होंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें