फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर लीक होने से धमाके के साथ ढह गईं मकान की दीवार

विज्ञापन
नगला खुशहाली में सिलिंडर में धमाके के बाद गिरी मकान की दीवार - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। क्षेत्र के गांव नगला खुशहाली में घर में गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई और तेज धमाके के साथ मकान की दीवार ढह गई। हादसे में युवक और बालिका बुरी तरह से झुलस गए। नगला खुशहाली में शनिवार सुबह आठ बजे आरजू (18) पुत्री शमशाद गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। उसका 20 वर्षीय भाई इरफान खाना खा रहा था। अचानक तेज धमाका हुआ और आग लग गई। हादसे में आरजू के पैर बुरी तरह से झुलस गए और इरफान का पूरा शरीर झुलस गया।
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी सिरसागंज गिरीशचंद्र गौतम पुलिस बल के साथ पहुंच गए। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी सिरसागंज पहुंचाया गया। यहां से इरफान को सैफई रेफर कर दिया। आरजू का सीएससी में ही उपचार चल रहा है। शमशाद ने बताया कि सुबह खाना बनाते समय कमरे में रखा गैस सिलिंडर के लीक होने के कारण हादसा हो गया जिसमें उसकी पुत्री आरजू और उसका पुत्र इरफान झुलस गए हैं। मकान की दीवार ढह गई। शमशाद ने बताया कि सिलिंडर लीक होने के कारण कमरे में दबाव बन गया था जिससे कमरा खोलते ही विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें