फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कारखानेदार कर रहे मनमानी, चूड़ी गोदामों में 22 मई से कामबंदी

Sun, 17 May 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सफेद चूड़ी की दरों को लेकर बैठक करते गोदाम स्वामी। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गोदाम स्वामियों ने सफेद चूड़ी तोड़े की कीमत में आए दिन होने वाली बढ़ोतरी का विरोध किया है। सफेद चूड़ी निर्माता कारखानेदारों की मनमानी के विरोध में चूड़ी गोदाम स्वामियों ने 22 मई से बंदी का ऐलान किया है। इस संबंध हुई बैठक के दौरान चूड़ी गोदाम स्वामी व स्टॉकिस्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन

चूड़ी गोदाम स्वामियों के संगठन बैंगिल्स एसोसिएशन की आपात बैठक शहर के एक होटल में हुई। इसमें मौजूद चूड़ी गोदाम स्वामी और स्टॉकिस्ट ने एक स्वर में कहा कि कारखानेदार तमाम तरह की बहानेबाजी कर सफेद चूड़ी की कीमतों में आए दिन बढ़ोतरी करने का काम कर रहे हैं। इस परिस्थिति में व्यापार चलाना काफी कठिन हो गया है। हालात यह हैं कि कई चूड़ी गोदाम बंद हो चुके हैं। कुछ बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं।
चूड़ी गोदाम स्वामी राजीव बंसल और नईम खान ने कहा कि सफेद चूड़ी कारखानेदारों की मनमानी के विरोध में 22 मई से गोदामों में कामबंदी की जाएगी। क्योंकि इतनी महंगी चूड़ी की खरीदना हम लोगों की बस की बात नहीं है। बैठक में अंशुल गुप्ता, गोविंद प्रसाद मित्तल, विकास गर्ग और अंकित मोहनियां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें