फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां दुर्गा की निकाली भव्य शोभायात्रा, पुष्पवर्षा

Mon, 10 Oct 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
दुर्गा जी की यात्रा
विज्ञापन

विज्ञापन
फीरोजाबाद। नगर में मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से बैंडबाजों की धुनों के साथ शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा का मार्ग में अनेक स्थानों पर आरती उतारकर एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
श्री दुर्गा महोत्सव समिति के तत्वावधान में मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा शाम को प्रारंभ हुई। हरी झंडी मिलने के साथ ही सबसे आगे शामिल ऊंटों पर सवार नगाड़े वादकों ने बढ़ना शुरू किया। इनके पीछे भगवान गणेश का मुख्य डोला और इसके बाद मां काली की झांकी थी।
विज्ञापन

अधिकांश झांकियों में देवी स्वरूपों को तैयार किया गया था। मां राजराजेश्वरी कैला देवी की झांकी सभी के आकर्षण का केंद्र रही। वृंदावन के कलाकारों द्वारा किया गया श्री राधाकिशन जी का मयूर नृत्य, नाग पूजा, नवदुर्गा, सेतु बंधु रामेश्वरम की स्थापना, दीपावली का पूजन गणेश, लक्ष्मी एवं मां सरस्वती की झांकी सभी के मन को मोहित कर रहे थे। हाथरस के सिकंदराराऊ से आया 40 सदस्यीय काली अखाड़ा सभी आकर्षण का केंद्र रहा। राम-रावण युद्ध लड़ती वानर एवं राक्षसी सेना थी।
फूलों से आकर्षक ढंग से सजाए गए रथ पर अष्टभुजाधारी मां दुर्गा विराजमान थी। शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर छोटा चौराहा, घंटाघर चौराहा, सदर बाजार, गंज चौराहा, सिनेमा चौराहा, जलेसर रोड, बर्फखाना चौराहा होते हुए बाईपास रोड गोपाल आश्रम की ओर बढ़ रही थी।
कई स्थानों पर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में राजेंद्र कुमार अग्रवाल लल्ला, राजकुमार मित्तल, सुनील टंडन, अनिल अग्रवाल अन्नो, अनिल जैन पिंकी, चट्टनलाल मित्तल, अजय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अनुग्रह गोपाल, दिव्य प्रकाश, मनोज मित्तल, विनीत मित्तल, नगर विधायक मनीष असीजा, प्रदीप टंडन, रवींद्र बंसल, सुरेंद्र अग्रवाल, नमन बंसल, रमेश बंसल, अनुराग मित्तल, ईशू जैन, सत्यवीर गुप्ता, विपिन शर्मा आदि मौजूद रहे। 

कई सामाजिक संगठनों ने किया स्वागत 
शोभायात्रा का मार्ग में छोटा चौराहा पर अग्रोहा विकास समिति, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन एवं अग्रवाल सम्मेलन, घंटाघर चौराहे पर भारत विकास परिषद की सभी शाखाओं की ओर से स्वागत किया गया।  वहीं संस्कार भारती, क्षत्रिय मंडल, हिंदू जागरण मंच ने खिड़की के पास स्वागत किया। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति ने थाना उत्तर के पास, ओपी ज्वैलर्स पर अरुण प्रकाश परिहार, दिव्य प्रकाश परिहार, काली मंदिर ओर बर्फखाना चौराहा कृष्णा स्टील पर निरंजनलाल तिवारी, रवींद्रलाल तिवारी, जलेसर रोड पर मनोज ताऊ, मुकेश वार्ष्णेय ने स्वागत किया। 
विज्ञापन


पुलिस फोर्स रहा मुस्तैद 
मां दुर्गा शोभायात्रा को देखने शहर एवं ग्रामीण अंचल से भीड़ उमड़ने के कारण पुलिस फोर्स मुस्तैद रहा। नगर मजिस्ट्र्ेट सुरेंद्र बहादुर यादव, सीओ सिटी ओमकार सिंह के निर्देशन में कई थानों का फोर्स, पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें