फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा से लूटा कारों से लदा कैंटर, चालक को मक्खनपुर के पास फेंका

Mon, 10 Oct 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
चालक
विज्ञापन
फीरोजाबाद/मक्खनपुर। चालक के साथ मारपीट कर तमंचे के बल पर नशीला पदार्थ खिलाकर बदमाशों ने उसे मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव रूपसपुर के समीप फेंक दिया। इसके बाद कारों से लदे कैंटर को लूट ले गए। होश में आने पर चालक ने इसकी जानकारी कंपनी के एक कर्मचारी को फोन पर दी। इसके बाद चालक के परिवारीजनों के साथ कंपनी के  अधिकारी जिला अस्पताल आ गए। 
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चालक नियाज मोहम्मद पुत्र मौज खां निवासी मनौता पुनाहना जिला मेवात हरियाणा ने बताया कि पूना से कैंटर में पांच टाटा इंडिको कार लादकर आगरा आया था। कारें आगरा के डीलर अशोक और शिवराम की थीं। इनको आगरा में हाइवे स्थित कल्पना होटल के समीप उतारा जाना था।
शनिवार को रात अधिक होने के कारण वह कैंटर को रामबाग आगरा के समीप हाइवे किनारे खड़ा कर केबिन में सो गया था। इसी दौरान तीन बदमाश केबिन के अंदर घुस आए। एक बदमाश सिर के ऊपर बैठ गया था, दूसरे ने तमंचा तान कर उसे दबोच लिया। तीसरा बदमाश कैंटर चलाने लगा। आगरा निकलने के बाद बदमाशों ने उसको नशे की गोलियां पानी में मिलाकर खिला दीं। चालक बेहोशी की हालत में मक्खनपुर थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव के समीप मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


थाना पुलिस ने अधिकारियों को नहीं दी थी सूचना
घटना के संबंध में एसएसपी अशोक कुमार से जानकारी की गई तो उनका कहना था कि इस संबंध में उनको कोई जानकारी नहीं है। न ही एसओ मक्खनपुर ने कोई जानकारी दी है। मामला संज्ञान में आया है मामले की जांच कराई जाएगी। एसपी देहात अमर सिंह ने भी जानकारी होने से मना कर दिया था।  सीओ शिकोहाबाद बीके तिवारी का कहना है कि एसओ से बात की तो उन्होंने बताया कि युवक को जहरखुरानी कर लूटा गया है। उसको अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। 

शिकोहाबाद के बाद बंद हुआ जीपीएस सिस्टम
कैंटर लुटने की सूचना पर लखनऊ से आए कैंटर की कंपनी के सुपरवाइजर दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि ट्रक का पता लगाने के लिए जीपीएस सिस्टम चालू किया गया तो आखिरी लोकेशन शिकोहाबाद तक मिली। इसके बाद जीपीएस सिस्टम बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें