फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पटाखे के लिए विस्फोटक सामग्री पीसते समय धमाका, बालक झुलसा

Tue, 10 Nov 2026 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
पटाखा का मसाला पीसते समय झुलसे बालक का ट्रामा सेंटर में उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : पटाखा का मसाला पीसते समय झुलसे बालक का ट्रामा सेंटर में उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबाद में घर की दूसरी मंजिल पर पटाखे के लिए विस्फोटक सामग्री पीसते समय धमाका हो गया। आठ वर्षीय बालक गंभीर रूप से झुलस गया। धमाके के बाद उसके कपड़ों में आग लग गई। परिजन ने उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचे।
विज्ञापन

आसफाबाद स्थित इमरती नगर की गली नंबर तीन में रविवार रात करीब 9:30 बजे हुआ। यहां निवासी संतोष का आठ वर्षीय बेटा नितिन घर की दूसरी मंजिल पर सिल-बट्टे से गंधक-पटास पटाखे का मसाला पीस रहा था। इसी दौरान अचानक तेज धमाका हो गया। धमाके की चपेट में आकर नितिन के कपड़ों में आग लग गई। उसके चेहरे, दोनों हाथ और पेट का हिस्सा झुलस गया। बालक की चीख सुनकर परिजन दौड़कर पहुंचे और आनन-फानन में उसके जलते कपड़े फाड़कर अलग किए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजन गंभीर हालत में नितिन को ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। पिता संतोष ने बताया कि बेटा सिल-बट्टे पर गंधक-पटाश का मसाला पीस रहा था, तभी अचानक हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें