फिरोजाबाद। रामनगर विद्युत उपकेंद्र पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब इनकमिंग नंबर-1 की वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) मशीन में अचानक ब्लास्ट हो गया। इस तकनीकी गड़बड़ी के चलते परमेश्वर गेट, नल बंद, चारबाग और श्याम नगर फीडर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई।करीब दो घंटे के भीतर सप्लाई को पुनः सुचारु किया गया। ब्लास्ट के कारण उपकेंद्र परिसर में कुछ समय के फीडर पर ही अंधेरा छा गया। तकनीकी स्टाफ ने तत्परता से बिजली की मुख्य लाइन बंद कर दी। एसडीओ दशरथ सिंह ने बताया कि वीसीबी में धमाका होने से फॉल्ट हो गया था। जिसे ठीक कर दिया गया।
सात घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद
शिकोहाबाद। विद्युत उपकेंद्र माधौगंज के सिटी फीडर पर फीडर स्प्लीटिंग का कार्य के चलते बृहस्पतिवार सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।उप खंड अधिकारी हरी सिंह ने यह सूचना दी।