फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर रिटर्न की समझाई बारीकियां

Wed, 19 Aug 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। आयकर विभाग द्वारा आयोजित सेमिनार में उद्यमियों एवं व्यापारियों को आयकर रिटर्न दाखिल करने के आसान तरीके समझाए गए। उन्होंने कहा कि विभाग व्यापारी के हमेशा साथ है। समस्याओं को सुनने के साथ ही समाधान कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

बाईपास रोड स्थित फीरोजाबाद क्लब प्रांगण में आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए अपर आयकर आयुक्त-5 वसीम अरशद ने कहा कि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य तो व्यापारी वर्ग को आयकर रिटर्न दाखिल करने को प्रेरित करना है। व्यापारियों एवं उद्यमियों से कहा कि आयकर विभाग में आनलाइन आयकर की विवरणी को दाखिल भी किया जा सकता है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवींद्रलाल तिवारी एवं ग्लास डेकोरेटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी शंकर गुप्ता की ओर से उठाए सवालों का जवाब दिया। आयकर विभाग ने कैंप लगाने का भरोसा दिया। उपायुक्त आयकर अमित शुक्ला, आयकर अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता, मोहम्मद सलीम, विजय नरायन, आयकर निरीक्षक संतलाल चौरसिया ने विचार रखे। सीए कुशल गुप्ता के साथ अन्य की ओर से सवाल उठाए। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए काउंटर स्थापित किए जाने की डिमांड की। इसकी समस्या का समाधान का भरोसा दिया। सेमिनार में मुख्य रूप से बीनस ऑटो के आशीष वर्मा, रतनचंद्र वर्मा, शीलमणि शर्मा, एके अग्रवाल, जलेसर रोड बाजार समिति के उमेशचंद्र शर्मा, राजेश अग्रवाल, मुकेश जैन, प्रकाश भारद्वाज, पंकज अग्रवाल, कैलाश उपाध्याय एवं विभाग की ओर से अजय श्रीवास्तव, महेशचंद्र गुप्ता, प्रेम सिंह, रामजीलाल मीना, अमित वर्मा, अमित ओमर सहित काफी व्यापारी एवं उद्यमी मौजूद थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें