जलेसर चौराहा के पास एक होटल में संचालित बार की चेकिंग करते सीओ सिटी, उत्तर थाना इंस्पेक्टर और उ
- फोटो : जलेसर चौराहा के पास एक होटल में संचालित बार की चेकिंग करते सीओ सिटी, उत्तर थाना इंस्पेक्टर और उनकी टीम। स्रोतः पुलिस
फिरोजाबाद। गोवा के बार में हुए एक भीषण अग्निकांड में 25 लोगों की मौत के बाद फिरोजाबाद का आबकारी और पुलिस महकमा हरकत में आ गया है। जिले में संचालित शहर में संचालित 10 और सिरसागंज में संचालित एक बार की चेकिंग की गई। सभी में अग्निशमन व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई हैं।
विज्ञापन
जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर वर्मा ने बताया कि पुलिस और आबकारी महकमे की टीमों ने जिले में संचालित सभी बारों के संचालन से संबंधित सभी सुरक्षा मानक बिंदुओं पर विस्तृत जांच की। इस जांच अभियान का मुख्य फोकस फायर एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) पर रहा। सभी बार में देखा गया कि उनमें अग्निशमन विभाग का वैध अनापत्ति प्रमाण पत्र है या नहीं। आपातकालीन निकास द्वार, वेंटिलेशन, और बिजली के कनेक्शन जैसे अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों की जांच की गई। आबकारी और पुलिस महकमे ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।