फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सात केंद्रों पर होगी परीक्षा

Wed, 08 Mar 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फिरोजाबाद।
विज्ञापन
जिले में सात केंद्रों पर होगी परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। जिले में सात केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। बुधवार को परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां होती रहीं। परीक्षार्थियों के बैठने के लिए सीट प्लान बनाया जाता रहा।  
विज्ञापन

विधासभा चुनाव के कारण इस बार सीबीएसई की परीक्षाएं मार्च में शुरू हो रही हैं। कक्षा 12वीं का पहला पेपर अंग्रेजी का है, जो परीक्षार्थियों के लिए काफी आसान रहेगा। मगर बोर्ड परीक्षाओं के  नाम से परीक्षार्थी घबराए रहे। इस बार कक्षा 12वीं में 3104 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि पिछले वर्ष कुल 2651 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी थी। दसवीं कक्षा में भी 4290 परीक्षार्थी  शामिल होंगे, जबकि पिछले वर्ष 4012 ने ही परीक्षा दी थी। इस बार एमजीएम स्कूल ढ़ोलपुरा, एमएस स्कूल टूंडला, सेंट जोंस स्कूल, केंद्रीय विद्यालय हजरतपुर, माता प्रसाद कलावती स्कूल एवं शिकोहाबाद का इंद्रा मैमोरियल स्कूल को भी परीक्षा केंद्र बनाया है। बुधवार को एमजीएम ढ़ोलपुरा स्कूल में प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा के निर्देशन में परीक्षा की तैयारियां होती दिखीं। वहीं, सेंट जोंस स्कूल में फादर रोजीमन थामस के निर्देशन में शिक्षक एवं लिपिक परीक्षा कराने की तैयारियाें में जुट रहे। अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी तैयारियां होती रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें