मॉकड्रिल में बताया दंगाइयों को कंट्रोल करने का तरीका
- फोटो : अमर उजाला
मतगणना को दो दिन और होली के त्योहार को भले ही तीन दिन का समय शेष रह गया हो लेकिन पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को बुधवार को तैयारियाें को अंतिम रूप प्रदान कर दिया। दंगाइयों और अचानक हमले की स्थिति में नियंत्रण करने के लिए बुधवार सुबह पुलिस लाइन में मॉकड्रिल किया गया। इसमें पुलिस अधिकारियों के साथ थानेदार और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
एसएसपी अजय कुमार के निर्देश पर पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर मॉकड्रिल शुरू किया गया। इस दौरान युद्ध जैसी स्थिति दिखाई दी। हर ओर धुआं दिखाई दिया। वहीं दंगाई पर आंसू गैस छोड़े गए। एसपी सिटी संजीव बाजपेई, एसपी देहात विनय कुमार वैद्य के साथ सीओ सिटी, सीओ शिकोहाबाद, सीओ जसराना, सीओ टूंडला और सीओ सिरसागंज के साथ समस्त एसओ आदि रहे। इस दौरान सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने एंटीराइटगन, रवर बुलेट, एंटीराइट गैसगन, 3वे ग्रेनेड, टीयर स्मोक सेल आदि चलाकर दंगाइयों पर काबू करने का रिहर्सल किया।