फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लर्निंग आउट कम परीक्षा में बदले पैटर्न से उलझे परीक्षार्थी

विज्ञापन
जसराना- लर्निंग आउटकम परीक्षा देते छात्र एवं छात्राएं - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार के लिए निरंतर मॉनीटरिंग की जा रही है। इसी के चलते बुधवार को द्वितीय चरण की लर्निंग आउट कम परीक्षा का आयोजन सभी परिषदीय स्कूलों में हुआ। इसमें प्रश्नपत्र का बदला पैटर्न देखकर परीक्षार्थी चकरा गए। कठिन प्रश्नों ने भी उन्हें उलझाए रखा।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी विद्यालय समेत सभी परिषदीय स्कूलों में कक्षा तीन से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं की लर्निंग आउट कम परीक्षा कराई गई। प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रश्नों के साथ लघु उत्तरीय प्रश्न भी हल करने को दिए गए। इससे परीक्षार्थियों को कठिनाई हुई। शिक्षक भी प्रश्न को देखकर कठिन बताते रहे। कई परीक्षार्थियों ने प्रश्नों को हल किया ही नहीं।
इस दौरान बीएसए अरविंद पाठक ने परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। खंड शिक्षाधिकारी भी निरीक्षण करते रहे। परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षकों की तैनाती भी की गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद ब्लाक संसाधन केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाएं जमा की गईं। परीक्षा के परिणाम से यह तय होगा कि किस बच्चे के शैक्षिक स्तर में कितना सुधार आया है।
विज्ञापन

बीएसए अरविंद पाठक ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से हुई हैं। कहीं भी कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है।
बर्खास्त शिक्षक बना दिए पर्यवेक्षक
फिरोजाबाद। फर्जीवाड़े में कुछ शिक्षकों को बर्खास्त किया गया। उन पर एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। इन शिक्षकों को विभाग ने पर्यवेक्षक बना दिया। हालांकि इन शिक्षकों को हाईकोर्ट से कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें