फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षार्थियों की शिकायत पर दौड़ती रही पीआरबी टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। हाईस्कूल और इंटर मीडिएट के छात्र-छात्राओं की परीक्षा तैयारी में व्यवधान डालने की शिकायत मिलने पर पीआरबी की टीमें दौड़ीं। उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में बज रहे डीजे बंद कराए। चेतावनी दी कि परीक्षा के दौरान तेज आवाज में साउंड नहीं बजाएंगे। यदि बजाते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थाना रामगढ़ क्षेत्र के नगला मिर्जा बड़ा में परीक्षार्थियों ने देर रात डीजे बजाने की शिकायत की। दूसरी शिकायत भी कश्मीरी गेट क्षेत्र से पीआरबी की टीम को मिली। दोनों इन शिकायतों पर पीआरबी की टीम मौके पर पहुंची और डीजे बंद कराया। पीआरबी टीम को सिविल लाइंस मटसेना थाना क्षेत्र में डीजे बजाने की शिकायत रात 12.35 बजे मिली। टीम ने उसे बंद कराया।
थाना रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबाद में पीआरबी टीम को डीजे बजाने की शिकायत मिली थी। टीम ने यहां भी डीजे बंद कराया। थाना नगला खंगर क्षेत्र में रात्रि पौने दस बजे डीजे के बजाने के कारण परीक्षा की तैयारी में व्यवधान करने की शिकायत मिली थी। थाना शिकोहाबाद के नगला जवाहर में डीजे बजाए जाने के कारण परीक्षा की तैयारी में व्यवधान के बारे में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

चंदेल गेस्ट हाउस शिकोहाबाद में तेज आवाज में शिकायत मिली तो फिर पीआरबी टीम ने तत्काल बंद कराया। थाना दक्षिण क्षेत्र के नालबंद में तेज आवाज में साउंड बजाने,थाना टूंडला में साउंड बजाने की सूचनाओं ंपर टीमों को दौड़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें