मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैदी से तैनात पैरामिलक्ट्री फोर
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। मतदान की समाप्ति के बाद रविवार देर रात एक बजे तक ईवीएम जमा करने का सिलसिला चलता रहा। ईवीएम स्ट्रांग रूम में जमा करने के बाद सभी प्रत्याशियों और उनके एजेंटों के सामने स्ट्रांग रूम को सील किया गया। ईवीएम की सुरक्षा सीपीएमएफ (केंद्रीय पैरा मिलिट्री फोर्स) द्वारा की जा रही है।
जनपद की पांचों विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम नगर की मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा अर्धसैनिक बल के जवान कर रहे हैं। बिना उच्चाधिकारियों की इजाजत के किसी भी व्यक्ति को मंडी समिति में प्रवेश की इजाजत नहीं है। जो कर्मचारी मतगणना की व्यवस्थाओं में लगेंगे उन्हें भी स्ट्रांग रूम तक आने की इजाजत नहीं है।