सौ शैया अस्पताल के बालरोग विभाग में भर्ती मरीज।
- फोटो : सौ शैया अस्पताल के बालरोग विभाग में भर्ती मरीज।
फिरोजाबाद। सर्दी बढ़ने के साथ ही बच्चों में निमोनिया की संख्या बढ़ी है। अस्पताल में भर्ती किया जाने वाला हर तीसरा बच्चा निमोनिया से पीड़ित मिल रहा है। ओपीडी में बुखार, खांसी, जकड़न, नजला व श्वास न ले पाने वाले बच्चे अधिक आ रहे हैं। दो दिनों में 15 बच्चों को मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में भर्ती कराया गया है।
अधिकांश बच्चों में सर्दी, जुकाम, बुखार, सीने में जकड़न की समस्या रही। 19 बच्चे निमोनिया के भर्ती हैं। इसमें दो दिन में 15 बच्चे भर्ती कराए गए हैं। मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एलके गुप्ता ने बताया कि ठंड बढ़ने से बच्चों में सर्दी, जुकाम, बुखार, सीने में जकड़न की समस्या बढ़ी है। अभिभावकों को इलाज के साथ ही बचाव की सलाह भी दी जा रही है।