फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हल्की बारिश में भी 8 घंटे तक गुल रही बिजली

Tue, 17 Jun 2025 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दो सौ करोड़ की रिमैप्ड योजना 90 फीसदी से अधिक कार्य पूर्ण होने के बाद विद्युत विभाग की योजना अभी तक की गर्मी में फेल साबित हुई है। वहीं, सोमवार को तड़के सुबह हुई हल्की बारिश भी नहीं झेल सकी। एसएन फीडर के कई मोहल्लों में 8 घंटे बिजली सप्लाई बंद रही। शहर के अन्य बिजली घर भी हल्की बारिश में ही ठप हो गए।
विज्ञापन

सोमवार को तड़के सुबह तीन बजे से हल्की बारिश शुरु हुई। इस दौरान शहर के सभी बिजली घर बंद कर दिए गए। करीब छह बजे तक सभी बिजली घरों की सप्लाई बंद रही। आसफाबाद, सुहागनगर, रसूलपुर सहित अन्य बिजली घर प्रभावित रहे। एसएन बिजली घर की सुबह छह बजे सप्लाई सिर्फ 10 मिनट को आई। इसके बाद आसफाबाद 220 बिजली घर पर तार टूट गया। 11 बजे तक सुधार का कार्य चलता रहा। मंगलम धर्म कांटे वाली गली में ट्रांसफॉर्मर के ऊपर 11 केवी लाइन में पतंग का धागा उलझा गया। मथुरा नगर, गोमती नगर सहित कई मोहल्लों में ब्रेकडाउन हो गया। दोपहर तीन बजे के बाद विद्युत सप्लाई सुचारू हो सकी । वहीं, फीडर ककरऊ से सत्य नगर टापा कला में भी सुबह 3:30 बजे से 8 बजे तक सप्लाई बंद रही। आसफाबाद 220 बिजली घर के यार्ड में तार टूटने से रैपुरा फीडर भी करीब दो घंटे तक बंद रहा। अवर अभियंता बबलू गौतम ने बताया कि आसफाबाद में तार टूटने की वजह से सप्लाई प्रभावित रही। उसे ठीक करा दिया गया।





लोगों के इनवर्टर हुए बंद, पेयजल के लिए भी तरसे
एसएन बिजली घर से जुडे़ कई मोहल्लों में 8 घंटे से ज्यादा समय तक विद्युत संकट रहा। इस कारण लोगों के इन्वर्टर भी ठप हो गए। मोबाइल भी बंद हो गए। पेयजल के लिए लोग तरस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें