टूंडला। 19 नवंबर की सुबह खेत में शौच करने गई एक युवती के साथ पड़ोस के दो युवकों ने कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपियों ने युवती को पकड़कर कपड़े फाड़ने की कोशिश की, लेकिन शोर मचाने पर लोग जुट गए और दोनों आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने थाना टूंडला में तहरीर दी, लेकिन 19 दिन बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। मजबूरन पीड़िता लखनऊ जाकर उप मुख्यमंत्री केश मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिली और शिकायत की।
डिप्टी सीएम ने एसएसपी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, लेकिन अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि वे नए-नए तैनात हुए हैं, मामला उनके संज्ञान में नहीं था। अब जांच कर कार्रवाई की जाएगी।