फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एत्मादपुर ने आगरा एकादश को तीन विकेट से रौंदा

Wed, 20 Jan 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे के एनसीआर कालेज मैदान पर बुधवार को टूंडला प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया है।
विज्ञापन

मैच का शुभारंभ विधायक राकेेश बाबू ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय कर किया। पहला मैच आगरा एकादश व एत्मादपुर एकादश के बीच खेला गया। एत्मादपुर ने तीन विकेट से मैच जीत लिया। आगरा एकादश के कप्तान गौरव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। आगरा ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में 79 रन बनाए। बल्लेबाज गौरव ने 14 एवं गोलू ने 11 रनों का योगदान दिया। जवाब में खेलने उतरी एत्मादपुर एकादश ने मात्र 14 ओवरों में तीन विकेट पर लक्ष्य को पार करते हुए मैच जीत लिया। एत्मादपुर टीम की ओर से सोनू ने सर्वाधिक 36 रन बनाए।
विज्ञापन

सर्वाधिक रन बनाने पर सोन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच की कामेंट्री नौशाद ने, तो अंपायरिंग प्रेम सागर लल्ला एवं शाहिद ने की। इस दौरान विधायक राकेश बाबू ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी विद्यार्थी जीवन में एक नया आयाम प्रदान करता है। इसलिए हम सभी को शिक्षा के अलावा खेलकूद में भी भाग लेना चाहिए, क्योंकि शिक्षा से मानसिक विकास होता है तो वहीं दूसरी ओर खेलकूद से  शारीरिक विकास होता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें