पुरातन सरस्वती विद्या मंदिर मेें कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रधान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव व प्रिंसिपल ने सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि विजय प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यालय को बच्चों की अच्छी शिक्षा के साथ संस्कारवान बनाने पर भी काम करना चाहिए। विद्यालय में अनुशासन होना बहुत जरूरी है। इसी कालेज में पढ़कर आज वह खुद जिला पंचायत अध्यक्ष के पद तक पहुंचे हैं। नारायण सिंह, वीरेश आचार्य, बीएस राजपूत, श्रीनिवास, अनुराग, सुनील शर्मा, कुसुम चौहान, निधि यादव आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने आने वाले अतिथियों का आभार व्यक्त किया।