फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा हादसे के बाद भी नहीं लिया सबक

Sat, 21 Jan 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
एटा में हादसे के बाद भी नगर में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
एटा में गुरुवार को हुए हादसे के बाद भी नगर के स्कूल वैन संचालकों एवं प्रशासन नहीं जागा है। शुक्रवार को ‘अमर उजाला’ की पड़ताल में सामने आया कि सुभाष तिराहे से गांधी पार्क चौराहे से होते हुए एक वैन काफी स्पीड से स्टेशन रोड की ओर गई। वैन में स्कूली बच्चे बैठे थे और चालक मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चला रहा था। महात्मा गांधी बालिका डिग्री कालेज के सामने खड़ी वैन की हालत काफी खराब थी। इसके बाद भी स्कूल संचालक द्वारा उसी वाहन से बच्चों को स्कूल बुलाने के लिए भेज दिया गया। वहीं प्रशासन के आदेश के बाद भी शुक्रवार को टेेंपो में बच्चों को अधिक क्षमता से बैठाकर ले जाया गया।
विज्ञापन


बोले अभिभावक, सख्त हो कार्रवाई
मुकेश अग्रवाल ने कहा कि बच्चों के जीवन से खिलवाड़ करने वाले स्कूल संचालक और वाहन स्वामी के खिलाफ प्रशासन को सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। स्कूल संचालक मनमाने दाम वसूलते हैं लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ नहीं देते। प्रकाश शर्मा ने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण स्कूल संचालक मनमानी कर रहे है। प्रशासन को स्कूल वाहनों की समय समय पर चेकिंग करनी चाहिए। यदि किसी भी वाहन में क्षमता से अधिक बच्चे मिलते है तो वाहन जब्त कर वाहन स्वामी और स्कूल संचालक के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें