फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पूर्वा एक्सप्रेस में स्कॉर्ट के साथ की मारपीट, नेमप्लेट तोड़ी

Wed, 01 Apr 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला में ट्रेन स्कॉर्ट के साथ मारपीट करने वाले गिरफ्तार रेलयात्री पुलिस - फोटो : टूंडला में ट्रेन स्कॉर्ट के साथ मारपीट करने वाले गिरफ्तार रेलयात्री पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टूंडला। ट्रेन में ड्यूटी कर रहे राजकीय रेलवे पुलिस के दो स्कॉर्ट कर्मियों के साथ रेलयात्रियों ने मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी रेलयात्रियों को गिरफ्तार कर ट्रेन उतार लिया तथा न्यायालय भेजा। न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया।
घटना ट्रेन नंबर 12303 पूर्वा एक्सप्रेस की है। कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली के लिए स्कॉर्ट में मनोज कुमार व इमरान मलिक ड्यूटी पर तैनात थे। दोनों पुलिसकर्मी ट्रेन में चेकिेंग करते हुए पीछे सामान्य कोचों की ओर पहुंचे। इसी बीच उन्हें सामान्य कोच से सटे एस-1 में सामान्य टिकट पर यात्रा कर रहे रेलयात्रियों द्वारा की जा रही असुविधा की शिकायत मिली। टीटीई की शिकायत पर पहुंचे दोनों पुलिसकर्मी अतिरिक्त भीड़ को सामान्य कोच में जाने के लिए बोलने लगे। इस पर दो रेलयात्री गुलबहार निवासी नाजीपुरा थाना व कोतवाली मुजफ्फरनगर व संजय यादव निवासी बसारीपुर थाना व जनपद चंदौली स्कोर्टकर्मियों के साथ गाली-गलौज व अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर उक्त दोनों रेलयात्रियों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर दी। साथ ही पुलिसकर्मियों की नेमप्लेट खींचते हुए तोड़ दी। स्कॉर्टकर्मियों ने घटना की जानकारी टूंडला जीआरपी थाने को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है तथा ट्रेन से उतारकर थाने ले गए। स्कॉर्टकर्मियों की ने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी मोनू आर्य का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात स्कॉर्टकर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली है। दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें