फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ जसराना को प्रतिकूल प्रविष्टि,एआईजी स्टाम्प चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डीएम चंद्र विजय सिंह ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजस्व टास्कफोर्स एवं कर करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक की। विभागाध्यक्षों को शत प्रतिशत वसूली के निर्देश दिए। बैठक में अनुपस्थित रहने पर जसराना के ईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने एवं एआईजी स्टांप को चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में एक-एक कर वाणिज्यकर, स्टांप, आबकारी, परिवहन, विद्युत, सामाजिक वानिकी, लोक निर्माण, मंडी, राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वसूली की समीक्षा की। एआईजी स्टांप को बिल्डरों एवं अपार्टमेंट निर्माणकर्ताओं के फ्लेटों की रजिस्ट्री शीघ्र कराने के निर्देश दिए। वाणिज्यकर विभाग की 46 प्रतिशत वसूली पर नाराजगी जाहिर की। ज्वाइंट कमिश्नर वाणिज्य कर के उपस्थित न होने पर नाराजगी जाहिर की। जसराना के ईओ के नहीं आने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, एसडीएम टूंडला बुशरा बानो, एसडीएम जसराना कुमार चंद्र बाबू, शिकोहाबाद देवेंद्र कुमार, सीआरए राजेंद्र खन्ना मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें