फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण विषय की परीक्षा में पूछा गया... तुगलक वंश की स्थापना किसने की

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण विषय की परीक्षा में पूछा गया... तुगलक वंश की स्थापना किसने की
विज्ञापन

- उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रश्न पत्र में ही गलती, परीक्षार्थी हुए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। एक प्रश्न था तुगलक वंश की स्थापना किसने की...। यह प्रश्न इतिहास नहीं बल्कि, पर्यावरण विषय के प्रश्नपत्र का है। जी हां! उच्च प्राथमिक विद्यालय की कक्षा सातवीं की वार्षिक परीक्षा में शनिवार को हमारा पर्यावरण विषय का पेपर हुआ। प्रश्नपत्र पर भी हमारा पर्यावरण अंकित था, मगर इसमें प्रश्न इतिहास व भूगोल के पूछे गए।
शनिवार को कक्षा सातवीं के परीक्षार्थी पर्यावरण विषय की परीक्षा की तैयारी करके पहुंचे थे। प्रश्नपत्र पर भी हमारा पर्यावरण अंकित था। जब परीक्षार्थियों ने पेपर पढ़ना शुरू किया तो उसमें पूछा गया कि इस्लाम धर्म का संस्थापक कौन था, तुगलक वंश की स्थापना किसने की, भक्तिकाल के प्रमुख संतों के नाम लिखो। इन प्रश्नों को देखकर परीक्षार्थी चक्कर में पड़ गए। जब शिक्षकों को दिखाया तो वह भी हमारा पर्यावरण विषय के पेपर में भूगोल, इतिहास के प्रश्नों को देखकर चौंक गए। हालांकि शिक्षकों ने भी खानापूर्ति करके पेपर को हल करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक प्रशिक्षण गौरव कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व भूगोल का पेपर था, उस दिन हमारा पर्यावरण का पेपर बंट गया था। प्रश्न पत्र पर विषय का नाम गलत प्रकाशित हो गया था। ऐसे में यह गलती हुई है। हम संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें