फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आयुष विंग जबरन खाली कराने को लेकर कर्मचारियों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज परिसर में संचालित आयुष विंग को खाली कराने पर कर्मचारियों ने विरोध किया। वह आयुष विंग खाली न करने पर अड़े रहे। सीएमएस डाॅ. नवीन जैन के समझाने के बाद भी वह नहीं हटे। अंत में सीएमएस वापस लौट आए।जिला अस्पताल के मेडिकल कॉलेज में परिवर्तित होने के बाद क्षय रोग कार्यालय दबरई भेज दिया गया। वह आयुष विंग को खाली कराकर दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। यहां मेडिकल कॉलेज शासन से आई एक और नई सीटी स्कैन मशीन को लगागा। मशीन जनपद में आने के बाद सीएमएस डाॅ. नवीन जैन आयुष विंग खाली कराने को पहुंचे। लेकिन आयुष विंग के कर्मचारी बिल्डिंग खाली न करने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

सीएमएस डाॅ. नवीन जैन ने काफी देर तक समझाया, लेकिन कर्मचारी नहीं माने। सीएमएस डाॅ. नवीन जैन ने बताया कि आयुष विंग को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। लेकिन कर्मचारी तैयार नहीं हैं। हमने काफी देर तक समझाया। सीटी स्कैन मशीन आ चुकी है। उसे स्टॉल कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें