रेल यात्रा के दाैरान बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। ट्रेन में मासूम की तबीयत बिगड़ने पर टीटीई ने कंट्रोल रूम में सूचना दी। वहां से चिकित्सक की जगह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को इलाज के लिए भेज दिया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
संगम एक्सप्रेस ट्रेन से मेरठ से कानपुर की यात्रा कर रहे दंपती रेलयात्री के चार वर्षीय बच्चे की अचानक तबियत बिगड़ गई। डिप्टी एसएस की सूचना पर बच्चे को उपचार देने के लिए चिकित्सक के स्थान पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को भेज दिया।
विज्ञापन
मामला शनिवार रात्रि 12 बजे करीब का है। ट्रेन नंबर 14164 संगम एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-6 सीट नंबर 71 पर मेरठ सिटी से कानपुर की यात्रा कर रहे अमन वर्मा के चार वर्षीय पुत्र की अलीगढ़ रेलवे स्टेशन निकलते ही तबियत बिगड़ गई। मासूम को ट्रेन में तेज बुखार और उल्टी होने लगी। पीड़ित पिता ने बच्चे की तबियत बिगड़ते ही ट्रेन मौजूद टीटीई को सूचना दी। स्टेशन पर तैनात डिप्टी एसएस ने बच्चे के उपचार के लिए रेलवे अस्पताल मेमू बनाकर भेजा। अस्पताल में सूचना मिलने पर ड्यूटी पर तैनात डीएमओ डॉ. राकेश ने अपने स्थान पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को उपचार के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
ट्रेन के टूंडला स्टेशन पर पहुंचने पर चिकित्सक के बजाय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने उपचार दिया। जब यात्री अमन वर्मा ने चिकित्सक के बारे में पूछा तो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने दवा भेजने की बात कही। रेलवे चिकित्सकों की इस लापरवाही से बड़ा सवाल उठ रहा है।
डॉक्टर किसी अन्य मामले में व्यस्त होंगे, चिकित्सकों से बात करके ही बच्चे को उपचार के लिए कर्मचारी भेजा होगा। यह एक गैर आपातकालीन मामला रहा होगा। -डॉ. अविनाश सिंह, एसीएमएस, रेलवे अस्पताल, चिकित्सक