कर्मचारी संगठनों ने स्व. बीएम सिंह की याद में आयोजित की श्रद्धांजलि सभा। संवाद
फिरोजाबाद। कर्मचारी संगठनों ने कर्मचारियों के मसीहा स्वर्गीय बीएम सिंह की 26 वीं पुण्यतिथि पर उनके याद किया। विकास भवन प्रांगण में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं कर्मचारी महासंघ ने संयुक्त रूप से श्रद्धांजलि सभा आयोजित करके उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि वह अंतिम सांस तक कर्मचारियों के हित के लिए लड़ते रहे। अस्पताल में जाकर मरीजों को फल का वितरण किया। विकास भवन प्रांगण में आयोजित श्रद्धांजलि सभा का शुभारंभ बीएम सिंह के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया। पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि स्व. बीएम सिंह अंतिम स्वांस तक कर्मचारियों के हित के लिए संघर्ष करते रहे।
उन्होंने केंद्र के समान डीए एवं प्रोन्नति वेतनमान दिलाने का काम किया। डा.चेतन बिहारी सक्सेना, प्रदीप कुमार पांडेय, कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने भी विचार रखे। अध्यक्षता दर्शन सिंह यादव एवं संचालन विजेंद्र सिंह यादव एवं प्रमोद शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान विकास चौहान, मुसद्दक हुसैन, जगवीर सिंह, संगीता सिंह, सुनील टैगोर,महीपाल सिंह, नेपाल सिंह,ओमप्रकाश यादव, नीतू गौतम, रजनेश कुमार,प्रवीण प्रकाश, चमन कुमार शामिल थे।