फिरोजाबाद। सीडीओ दीक्षा जैन की अध्यक्षता में हुई जिला उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया। इसमें जलेसर रोड स्थित औद्योगिक आस्थान में जलेसर रोड की ओर गेट लगवाए जाने,प्रशिक्षण तथा संगोष्ठी के लिए मीटिंग हॉल का निर्माण कराने सहित अन्य समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया। सीडीओ ने इस संबंध में वार्ता करने का आश्वासन दिया। कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान सीडीओ दीक्षा जैन ने उद्यमी की समस्याओं को सुना। जिला स्तरीय अफसरों को प्राथमिकता के आधार पर निस्ताण करने के आदेश दिए। उद्यमियों से रोजगार सृजन पर जोर दिया। जिला प्रशासन की ओर से सहयोग किए जाने का भरोसा दिया। शिकोहाबाद एसडीएम एवं फिरोजाबाद में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान की सराहा। द एसोशिएसन ऑफ इंडस्ट्रीज आनर्स के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने औद्योगिक क्षेत्र जलेसर रोड पर के दोनो प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा की दृष्टि से लोहे के फाटक लगवाने, प्रशिक्षण एवं संगोष्ठी के लिए कम्युनिटी हॉल व प्रशासनिक भवन बनाए जाने की मांग रखी। रिक्त भूखंडों पर सूक्ष्म उद्योग लगाने के इच्छुक बहुमंजिला भवन का निर्माण कराने की अनुमति देने व प्रकाश व्यवस्था की मांग की।
इंद्रप्रस्थम आवासीय काॅलोनी के पदाधिकारियों ने काॅलोनी में जल भराव, नालियां टूटी होना,पेयजल, इंटरलाकिंग न होने से नए रोडों का कटाव व लंबे समय से चलीं आ रही दो नलकूपों की मांग को रखा। सीडीओ ने यूपीसीडा के अफसरों को मौके पर सत्यापन करके समस्या का निदान कराए जाने के निर्देश दिए। माइनोरिटी ग्लास डेवलपमेंट सोसायटी के अध्यक्ष पारसा ने आकाशवाणी ग्लास रोड पर दुकानदारों के अतिक्रमण किए जाने की समस्या रखी। नगर निगम अफसरों को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के निर्देश दिए।
ग्लास बिजनेसमैन वेलफेयर संगठन के सचिव ने मीरा चौराहे से लालऊ रोड मार्ग पर खराब 30 स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराए जाने की मांग रखी। इस दौरान उपायुक्त उद्योग दुष्यंत कुमार, यूपीसीडा के वरिष्ठ प्रबंधक श्यौदान सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी अतर सिंह, इंद्रप्रस्थम के कार्यकारी अध्यक्ष रमाकांत यादव,कमल सिंह,राजकुमार शर्मा सहित अन्य उद्यमी मौजूद थे।