फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार से कम बिल होने पर भी कटेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अभी तक 10 हजार से अधिक बिल होने पर विद्युत कनेक्शन काटने के आदेश थे। मगर अब 10 हजार से कम विद्युत बिल होने पर भी कनेक्शन काट दिया जाएगा। विद्युत विभाग ने तीन माह का समय निर्धारित किया है। तीन माह से अधिक विद्युत बिल बकाया पर उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया जाएगा। पुन: विद्युत संयोजन कराने पर छह सौ रुपये और जीएसटी अतिरिक्त चार्ज के रूप में वसूली जाएगी।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही हाईलाइन लॉस बढ़ गया है। राजस्व भी कम आ रहा है। ऐसे में विद्युत विभाग उपभोक्ताओं पर लगातार सख्ती बरत रहा है। अभी तक 10 हजार रुपये से अधिक के बिल पर ही कनेक्शन काटा जाता था। इससे कई उपभोक्ता कई महीनों का बिल एकत्रित कर लेते थे। बाद मे एक साथ पूरा बिल जमा करने में मुश्किल आती थी। अब इस छूट को खत्म कर तीन माह की अवधि कर दी है। यदि बिल तीन माह से अधिक होता है तो विद्युत बिल कनेक्शन काट देंगे। उस कनेक्शन को दोबारा जुड़वाने पर पूरा बिल जमा करना होगा। साथ ही 600 रुपये और जीएसटी को अगले बिल में जोड दिया जाएगा।
अधीक्षण अभियंता एके अग्रवाल ने बताया कि उपभोक्ता समय से विद्युत बिल भरें। ताकि कनेक्शन कटने से होने वाली असुविधा और अतिरिक्त शुल्क देने से बचा जा सके। बकाएदारों और विद्युत चोरी के खिलाफ नियमित अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें