फिरोजाबाद। विद्युत निगम की मॉर्निंग रेड के दौरान विद्युत चोरी का मामले सामने आ है। एसएन हॉस्पिटल सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले गांधी नगर और गंज मोहल्ला समेत आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें सात घरों में सीधे कटिया डालकर बिजली का अवैध उपयोग करते हुए लोग पकड़े गए। इन पर एफआईआर दर्ज कराई है।
अवर अभियंता बबलू गौतम के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने चेकिंग की। लोग एसी, कूलर का इस्तेमाल कटिया डालकर कर रहे थे। सभी कटिया को हटवाया और संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई विद्युत चोरी रोकथाम अभियान के तहत की जा रही है, और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।