फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रसूलपुर क्षेत्र में 11 घरों में पकड़ी गई विद्युत चोरी

Tue, 18 Nov 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रसूलपुर सबस्टेशन में मंगलवार को सुबह बिजली विभाग की टीम ने एसई मागेंद्र कुमार के नेतृत्व में मॉर्निंग रेड अभियान चलाया। 11 घरों में विद्युत चोरी के मामले पकड़े गए। इन उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन

गालिब नगर और मोहम्मदपुर फीडर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। पांच उपभोक्ता सीधे विद्युत लाइन से विद्युत उपयोग करते पकड़ा। उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर नगला नालबंद फीडर के जोशिया मोहल्ला में भी जांच की गई, जहां छह घरों में मीटर से अतिरिक्त केबल डालकर बिजली चोरी करते हुए उपभोक्ता पाए गए।
इधर, यूपीएआईडीसी विद्युत क्षेत्र के नगला पान सहाय में भी चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 22 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें