फिरोजाबाद। विभाग ने मंगलवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नौ घरों में विद्युत चोरी के मामले पकडे़ गए। एसडीओ डीवी सिंह ने बताया कि टीम ने आसफाबाद के मोहल्ला दुर्गेश नगर में पुलिस के साथ चेकिंग की। 9 उपभोक्ता केबल में / या अन्य सीधे रूप से कटिया डालकर विद्युत की चोरी करते पाए गए। जिनकी प्राथमिकी धारा 135 के अंतर्गत दर्ज कराई गई है। वहीं दबरई बिजली घर के गांव आकलाबाद दामोदरपुर में भी चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सात बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। 26 उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज कराई गई। इस दौरान 22 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए। आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराई है।
टापाखुर्द में 35 बकाएदारों के काटे कनेक्शन
फिरोजाबाद। यूपीएसआईडीसी बिजलीघर के टापाखुर्द में मंगलवार को चेकिंग की गई। 10 उपभोक्ता ही ओटीएस में पंजीकरण कराने आए। इसके बाद लाइनमैन ने पोल पर चढ़कर लोगों के कनेक्शन काटना शुरू कर दिए। एक्सईएन गौरव कुमार ने क्रास चेकिंग की। उन घरों पर दस्तक दी, जिनके पूर्व में कनेक्शन काटे गए हैं।