फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: छह मोहल्लों में साढ़े तीन घंटे बंद रही बिजली सप्लाई

Fri, 18 Oct 2024 12:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लेबर कॉलोनी विद्युत उपकेंद्र पर परीक्षण खंड द्वारा 33 केवी सीटी, 33 केवी पीटी पावर परिवर्तक एवं पॉवर अर्थिंग की टेस्टिंग का कार्य किया गया। इस कारण बृहस्पतिवार को साढ़े तीन घंटे तक विद्युत सप्लाई बंद रही। दोपहर में गर्मी अधिक होने के कारण लोग बेहाल रहे। दोपहर 12:30 बजे के बाद विद्युत सप्लाई को सुचारू किया गया।
विज्ञापन

बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए विद्युत निगम की ओर से मरम्मत कार्य कराया गया। सुबह नौ बजे से विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई थी। विद्युत विभाग ने दो घंटे बिजली कटौती की सूचना एक दिन पूर्व उपभोक्ताओं को दी थी। लेकिन मरम्मत कार्य समय से पूरा न हो पाने के कारण डेढ़ घंटे अतिरिक्त शटडाउन का समय बढ़ा दिया गया था। घंटाघर, गल्ला मंडी, नगला विष्णु सहित छह मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। इसके कारण इन मोहल्लों के उपभोक्ताओं को गर्मी से जूझना पड़ा। सप्लाई सुचारू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। जेई रंजीत कुमार ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मरों की टेस्टिंग के लिए विद्युत सप्लाई को बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें