फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसफाबाद पर झंपर टूटा,लेबर कालोनी में हुआ फाल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में मंगलवार को लेबर कॉलोनी बिजलीघर और आसफाबाद बिजलीघर में गड़बड़ी के कारण क्रमश: दो घंटे और एक घंटे तक बिजली ठप रही। इस दौरान लोग गर्मी से परेशान रहे। आसफाबाद स्थित 220 केवीए बिजलीघर पर लगे ट्रांसफार्मर का एक तार टूटने से पुरुषोत्तम विहार, डीएम कंपाउंड, लेबर कॉलोनी और रैपुरा फीडर की सप्लाई सुबह आठ बजकर दस मिनट पर काट दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान कई मोहल्लों के लोग गर्मी के कारण परेशान रहे। गड़बड़ी ठीक होने के बाद नौ बजकर पांच मिनट पर सप्लाई शुरू की गई। वहीं, लेबर कॉलोनी बिजलीघर पर इनकमिंग मशीन में गड़बड़ी होने से लेबर कॉलोनी, नगला विश्नू, गल्ला मंडी और घंटाघर फीडर की सप्लाई सुबह साढ़े नौ बजे से बाधित हो गई।
इस पर लोग अधिकारियों से फोन पर संपर्क करते रहे, लेकिन किसी ने फोन तक नहीं उठाया। बाद में गड़बड़ी सही होने पर पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे सप्लाई शुरू की गई। इस दौरान स्टेशन रोड, कोटला मोहल्ला, छोटी छपैटी, लोहा मंडी, बजरिया, सब्जी मंडी के साथ गढ़ैया क्षेत्र में लोग गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन

अवर अभियंता लेबर कॉलोनी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बिजलीघर के इनकमिंग मशीन में गड़बड़ी हो गई थी। इसके चलते सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर दोपहर साढ़े 11 बजे तक गड़बड़ी ठीक की गई। इसके कारण चार फीडर बंद रहे। बाद में सप्लाई सुचारु करा दी गई थी।
वहीं, अवर अभियंता 220 केेवीए आसफाबाद बिजलीघर विनोद कुमार ने बताया कि तार में खराबी के कारण करीब एक घंटे चार सप्लाई रोकी गई थी। समस्या को ठीक करने के बाद बिजली की आपूर्ति सुचारु कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें