फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टापाखुर्द और पानी गांव में 110 बकाएदारों के काटे बिजली कनेक्शन

Thu, 24 Jul 2025 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में शिविर लगाया गया। मगर बकाएदार बिजली बिल जमा करने को तैयार नहीं हुए। बिजली विभाग द्वारा बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए टापाखुर्द और पानी गांव में अभियान चलाया गया। टापाखुर्द गांव में करीब 90 उपभोक्ताओं की बकाया बिल न जमा करने पर बिजली के कनेक्शन की केबल काटी गई। वहीं पानी गांव में भी 20 उपभोक्ताओं के बकाया के चलते उनकी केबलें काट दीं।
विज्ञापन

अवर अभियंता ने इस संबंध में अवर अभियंता (जेई) कयामुद्दीन ने बताया कि यह अभियान बकायेदारों के खिलाफ चलाया जा रहा है। लगातार नोटिस देने के बावजूद जब उपभोक्ता बिजली बिल जमा नहीं कर रहे हैं, तो विभाग को मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ रही है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा और बकायेदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। समय पर बिल जमा करना सभी उपभोक्ताओं की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें