फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली और पानी के लिए लगाया जाम

Fri, 29 Jan 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली-पानी संकट को लेकर आक्रोशित जनता ने शुक्रवार को बाजे वाली गली में एक घंटे तक जाम लगाकर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम की सूचना पर पहुंचे एक्सईएन ने उन्हें आश्वासन दिया इसके बाद ही जाम खोला जा सका।
विज्ञापन

दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला बाजे वाली गली और आसपास के लोग पिछले एक माह से बिजली-पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। बिजली संकट को लेकर क्षेत्रीय जनता ने कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन विभाग ने कोई संज्ञान नहीं लिया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि विद्युत विभाग द्वारा पेयजल सप्लाई के समय पर बिजली काट दी जाती है। लोगों ने दोपहर में बाजे वाली गली में जाम लगा दिया। जाम में शामिल लोग एक घंटे तक वहां हंगामा नारेबाजी करते रहे। जाम की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित जनता को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहे। बाद में एक्सईएन चंद्रशेखर आजाद मौके पर पहुंचे। बिजली व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए तब जाकर जाम खुल सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें