फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एका नारखी ब्लाक में चुनाव की तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वितीय चरण में एक दिसंबर को मतदान के कारण एका और नारखी ब्लाक में चुनाव प्रचार आज शाम पांच बजे थमेगा। अंतिम दिन होने के कारण प्रत्याशी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकेंगे।
विज्ञापन

द्वितीय चरण में एका ब्लाक की 58 ग्राम पंचायतों में 758 ग्राम पंचायत सदस्यों एवं नारखी ब्लाक की 61 में से 60 ग्राम पंचायतों एवं 787 ग्राम सदस्यों के लिए चुनाव होना है। अधिकांश ग्राम पंचायत सदस्य तो निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। दोनों ब्लाकों के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन होगा। वहीं जिला प्रशासन दूसरे चरण को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी की तैयारी पुलिस लाइन में करता दिखा। एक दिसंबर को मतदान होने के कारण पोलिंग पार्टियां 30 नवंबर को पुलिस लाइन से रवाना होंगी।

चुनाव जीतने को नए-नए हथकंडे
नारखी एवं एका क्षेत्र में चुनाव जीतने के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशी नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। वर्तमान में प्रधान पद पर काबिज रहने वाले प्रत्याशी पांच वर्ष में तो भले ही विकास कार्य नहीं करा पाए हों लेकिन चुनाव को एक बार फिर जीतने के लिए कोई साड़ी बंटवाने में लगा है तो कोई ईंटों को मंगाकर गलियों को पक्का कराने का आश्वासन दे रहा है। जाटऊ ग्राम पंचायत में तो एक प्रत्याशी ने इंटरलाकिंग कराने को ईंटें मंगा ली वहीं बैंदीपुर बिदरखा में साड़ियां बंटवा दीं। नयाबांस में कई गरीब महिलाओं को साड़ी बांटी तो दावतों का भी दौर चला। कई स्थानों पर घरों में प्रयोग होने वाले सामान तक प्रत्याशी दिला रहे हैं। चिंता बत किसी तरह चुनाव जीतने की है।
विज्ञापन



टूंडला, फीरोजाबाद में प्रचार पकड़ेगा गति
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। तीसरे चरण में फीरोजाबाद व टूंडला ब्लाक में 128 प्रधान एवं 1676 सदस्य पद के चुनाव के लिए प्रत्याशी चुनाव चिन्ह मिलने के साथ प्रचार अभियान में जुट गए हैं। प्रचार सामग्री को छपवाने के साथ गांवों में पोस्टर एवं बैनरों को लगवाया जा रहा है। यहां पांच दिसंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें