फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने भाजपा विधायक सहित 11 को भेजे नोटिस

Thu, 25 Aug 2016 11:50 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
भारतीय निर्वाचन आयोग
विज्ञापन
2012 के चुनाव लड़ने के दौरान आयोग के निर्देशानुसार नहीं किया खर्च
विज्ञापन

खामियां दूर करने तथा भविष्य में गलती नहीं करने की हिदायत दी गई
भाजपा विधायक ने चैक के बजाय 20 हजार से अधिक नकद किया भुगतान

भारत निर्वाचन आयोग ने 2012 का विधानसभा चुनाव लड़ने वाले ग्यारह प्रत्याशियों को व्यय लेखा सही तैयार करके नहीं भेजने के कारण नोटिस जारी किया है। इसमें नगर विधायक मनीष असीजा शामिल हैं। आयोग के नोटिस को एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी उदय सिंह ने सभी प्रत्याशियों को भेजा है।
विज्ञापन

 भारत निर्वाचन आयोग ने जिले के दस प्रत्याशियों को नोटिस भेजा है। इन प्रत्याशियों के द्वारा खर्चे का हिसाब आयोग के निर्देशानुसार तैयार नहीं किया था। नगर विधायक मनीष असीजा ने खर्चे का भुगतान 20 हजार से अधिक भी नकद किया था। जबकि आयोग ने एकाउंटपेयी चेक के माध्यम से करने के आदेश दिए थे। सिरसागंज विधानसभा से कांग्रेस से चुनाव लड़ने वाले हरीशंकर यादव, प्रवीण कुमार, नरेंद्र सिंह, रामास्वामी, देवेंद्र सिंह, पंकज प्रताप सिंह, मनोज कुमार, मुकेश चाहर, राधा देवी तथा सतेंद्र प्रसाद आदि शामिल हैं। एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी उदय सिंह ने कहा 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान जिन प्रत्याशियों ने खर्चे का ब्योरा सही ढंग से नहीं दिया था। आयोग के निर्देश पर उनको नोटिस भेजे हैं। ताकि भविष्य में यदि चुनाव लड़ें तो खामियां नहीं होने पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें