फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बुजुर्गों की फूल रही सांस, फेफड़ों में बढ़ रहा संक्रमण

Thu, 19 Feb 2026 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। तापमान में उतार चढ़ाव के साथ ही अब बुजुर्गों की सांस फूल रही है। फेफड़ों और शरीर में भी संक्रमण बढ़ रहा है। 60 साल से अधिक उम्र वालों हर तीसरे मरीज में यह समस्या अधिक है। साथ ही जोड़ों में दर्द, हड्डियां बढ़ने की समस्याएं लेकर भी मरीज अस्पताल आ रहे हैं। मेडिसन विभागध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि कमजोर प्रतिरोधक क्षमता, प्रदूषण का बढ़ता स्तर और तापमान में बदलाव से बुजुर्गों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, वह तेजी से चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों बुजुर्गों में फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां जैसे दमा, ब्रोंकाइटिस और सीओपीडी की समस्या अधिक मिल रही है। साथ ही पेशाब बार-बार लगना, जलन होना, रुक-रुककर आना और पूरी तरह खाली न होने की शिकायतें भी बढ़ रही हैं। खासकर प्रोस्टेट बढ़ने की समस्या से पीड़ित बुजुर्गों को इस मौसम में ज्यादा परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें