फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बीमारी से हुई वृद्ध की मौत, ससुराल पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस

विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
जसराना। गांव खेरिया पटीकरा निवासी वृद्ध की बीमारी के चलते मौत हो गई। वृद्ध के ससुराली गांव में पहुंचे और पुलिस को संदिग्ध हालत में मौत होने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की पड़ताल के बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव खेरिया पटीकरा निवासी 70 वर्षीय गजाधर सिंह काफी समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार शाम उनकी मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर नगला मंसी थाना मिरहची एटा निवासी उनके ससुराल पक्ष के लोग भी पहुंच गए। उनके साले जयकुमार ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडे ने बताया वृद्ध की मौत के बाद ससुराल पक्ष की सूचना पर मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें