फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सांड़ के हमले में बुजुर्ग किसान की मौत, सोते समय चारपाई से उठाकर जमीन पर पटका

Tue, 19 May 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहा। थाना क्षेत्र के नगला कांस में सोमवार देर रात खेत पर रखवाली कर रहे एक बुजुर्ग किसान की आवारा सांड के हमले में मौत हो गई। सांड़ ने चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग को सींगों से उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

नगला कांस निवासी थान सिंह (70) रोजाना की तरह सोमवार रात को भी अपने खेतों पर सोने गए थे। देर रात करीब दो बजे खेत पर बंधी गाय को देखकर एक आवारा सांड़ वहां आ धमका। आहट पाकर थान सिंह की आंख खुल गई। इसी बीच सांड़ ने बुजुर्ग पर हमला बोल दिया। रात का अंधेरा होने के कारण परिजन को काफी देर बाद घटना की जानकारी हो सकी। मृतक अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा चंद्रभान को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद से ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। मृतक के बेटे चंद्रभान और ग्रामीण फूलन सिंह राजपूत ने बताया कि क्षेत्र में आवारा सांड़ों के कारण लोगों का घरों से निकलना दुश्वार हो गया है। किसान डर के मारे अपने खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। एक साल पहले इसने नगला कांस निवासी जोगेंद्र सिंह पर उस समय हमला किया था जब वह खेत से घर लौट रहे थे, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुए थे। सांड ने करीब 20 दिन पहले पास के गांव खुशहकपुरा निवासी रामभजन पर हमला कर उन्हें लहुलूहान कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें