फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: बाइक सवार राैंदे...छोटे के बाद बड़े भाई ने भी तोड़ा दम, गर्भवती पत्नी के ऐसे शब्द; चीर गए कलेजा

Thu, 19 Jun 2025 09:48 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

आकाश की मौत की खबर मिलते ही पत्नी बुरी तरह बिलखकर बोली कि अब जिंदगी किसके सहारे कटेगी। बृहस्पतिवार देर शाम दोनों के शव गांव पहुंचे। परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
भाइयों के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना नारखी क्षेत्र के रहने वाले दो सगे भाई रिश्तेदार के साथ मैनपुरी से लौट रहे थे। तभी रास्ते में मैक्स ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों भाइयों की मौत हो गई। जबकि युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका सैफई में उपचार जारी है। पति की मौत की खबर सुनकर सात महीने की गर्भवती पत्नी व अन्य परिजनो विलाप करने लगे।
विज्ञापन


गांव गढ़ी श्रीराम निवासी आकाश (25), राहुल (19) बुधवार को अपनी एक रिश्तेदार लक्ष्मी के साथ मैनपुरी एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। जहां से वापस आते समय मैक्स ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। 

 
विज्ञापन

जबकि राहुल के सैफई अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। वहीं युवती की हालत नाजुक है। मृतक दोनों सगे भाई थे। आकाश की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। उसके पत्नी सात महीने की गर्भवती है। जब आकाश की मौत की खबर उसे मिली तो वह बुरी तरह बिलखकर बोली कि अब जिंदगी किसके सहारे कटेगी। बृहस्पतिवार देर शाम दोनों के शव गांव पहुंचे। शव आते ही परिजन बिलख पड़े थे।

आकाश ने पहले तोड़ा दम
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से आकाश को तुरंत करहल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल लक्ष्मी और राहुल को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार छोटे भाई की मौत के बाद देर रात को बड़े भाई राहुल ने यहां दम तोड़ दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। मृतकों के पिता रणवीर सिंह ने थाने में केस दर्ज कराया है। बृहस्पतिवार को शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद उन्हें गांव लेकर गए।





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें