डीएम निधि केसरवानी ने गुरुवार को एका ब्लॉक प्रांगण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होेंने विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। एका ब्लाक का निरीक्षण करने आई डीएम फरियादियों से नहीं मिलीं। गेट पर तैनात पुलिस कर्मी भीड़ रोकते रहे।
डीएम निधि केसरवानी गुरुवार को एका ब्लाक प्रांगण का निरीक्षण करने पहुंची। ब्लाक प्रांगण में जाने से पूर्व ही उन्होंने शासन की महत्वपूर्ण योजना झाल गोपालपुर के ही साथ मुस्तफाबाद-शिकोहाबाद सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। डीएम ने ब्लाक प्रांगण में पहुंचते ही पूरे ब्लाक के प्रांगण का निरीक्षण कर बैठक ली। उन्होंने समाजवादी पेंशन, मनरेगा एवं शौचालय निर्माण आदि के रजिस्टरों को चेक किया। मनरेगा के जॉबकार्ड धारकों को आधार कार्ड लिंक करने के आदेश दिए। डीएम ने चार ग्राम पंचायतें फरीदा, जहांनपुर, आजमपुर सिलौटा, झाल गोपालपुर को खुले में शौचमुक्त करने पर जोर दिया। एका में राशन डीलरों द्वारा राशन सामग्री नहीं देने, अंत्योदय से नाम कटने, अनाज के आवंटित नहीं करने की शिकायतों के चलते एसडीएम जसराना अमित सिंह को तत्काल निस्तारण के आदेश दिए। इस दौरान एका ब्लाक प्रांगण के बाहर काफी फरियादी डीएम से भेंट करने का इंतजार करते रहे। लेकिन डीएम गाड़ी में बैठकर चली गई। इस दौरान सीडीओ सुजीत कुमार, एसडीएम अमित कुमार, डीडी आरके राम, पीडी सर्वेशचंद्र यादव, एसओ जनवेद सिंह यादव, बीडीओ अरुण जौहरी आदि मौजूद रहे।